ललई सिंह यादव की जयंती पर बरौली में खोली गई प्रबुद्ध पाठशाला की शाखा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजनात्मक, कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के लिए खोली गई प्रबुद्ध पाठशाला

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

करछना, प्रयागराज। बहुजनों की समता, स्वतंत्रता व सामाजिक न्याय के लिए ताउम्र अनवरत संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता, मनुवाद, जातिवाद एवं पाखंडवाद के प्रबल विरोधी, सच्ची रामायण के अनुवादक, सामाजिक चिंतक एवं लेखक, बहुजन साहित्य के प्रचारक, उत्तर भारत के पेरियार, महान अम्बेडकरवादी, बहुजन नायक ललई सिंह यादव जी की 114 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर बहुजन समाज के उच्च प्राथमिक स्तर तक के बच्चों के सृजनात्मक, कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उच्च प्राथमिक स्तर तक के बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए यमुनापार की तहसील करछना, विकासखंड कौंधियारा स्थित बहुजन बाहुल्य बस्ती बरौली में प्रबुद्ध फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रबुद्ध पाठशाला की एक और शाखा खोली गई। इस शाखा में बरौली निवासी कविता जो स्नातक की छात्र हैं वो प्रतिदिन अपराह्न 4:00 बजे से शाम 6 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर तक के बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए अपने दरवाजे पर प्रबुद्ध पाठशाला के बैनर तले बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय में मजबूती प्रदान कर बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु पूर्व तैयारी कराएंगी।

प्रबुद्ध फाउंडेशन के सचिव उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित करो, शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पिएगा वो दहाड़ेगा इसलिए बहुजन समाज के बच्चो के लिए शिक्षा ही वो शस्त्र है जिसके माध्यम से बहुजन समाज के लोग किसी भी क्षेत्र में सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंच सकते है। शिक्षा ही वो माध्यम है जिससे व्यक्ति पहले अपना फिर अपने परिवार का, अपने गांव का, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकता हैं।

प्रबुद्ध पाठशाला की ओपनिंग पर  कविता, प्रेमा, गुड्डी देवी, गेदाऊ, रूपा, सरोजा, आरती, सीता, फूलन देवी, राज कुमारी, कमला, निर्मला, सीजिया, विमला, धीराजी, निशा, राजकुमारी, पार्वती, पुष्पा देवी, निशा देवी चंपा कली के साथ पचासों लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai