मोहब्बत ने फिर तोड़ी मजहब की दीवार, फराना बनी पल्लवी, अपनाया सनातन धर्म।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली में फराना नाम की युवती ने अपने प्रेमी धर्मवीर से हिन्दू धर्म अपनाकर अग्नि के सात फेरे लेकर, हिन्दू रीतिरिवाज से विवाह कर लिया। फराना से पल्लवी बनी युवती का कहना है कि इस्लाम मे महिलाओं की इज्जत नहीं होती है साथ ही तीन तलाक एक बड़ी वजह है उसके हिन्दू धर्म अपनाने की।

रामपुर जिले की रहने वाली 19 साल की फराना ने धर्म बदलकर मंगलवार को बरेली में प्रेमी धर्मवीर के साथ शादी कर ली। दोनों की छह महीने पहले चंडीगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करते हुए दोस्ती हुई थी। अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित के के शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव करपड़िया पांडे निवासी फराना उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह बालिग है। उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर शादी की है।

पांचवीं पास फराना उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करती थी। शाही क्षेत्र के विक्रमपुर कुल्छा गांव निवासी धर्मवीर भी युवती के साथ काम करता था, वही से दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया और अब शादी कर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai