औरैया का लाल शहीद सियाचिन में देश के लिए हुआ कुर्बान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट

दिबियापुर। भारतीय थल सेना में तैनात जनपद औरैया के थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम जमौली निवासी मोहित पुत्र सुभाषचन्द्र ने देश सेवा करते हुए लद्दाख के सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आकर सर्वोच्च बलिदान दिया।

आज जब शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मातृभूमि के इस वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए हर किसी की आंखें नम और हृदय गर्व से भरा हुआ था।इस अवसर पर  जिलाधिकारी औरैया डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं  पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर शहीद की अमर आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

वहीं सैन्य गार्द ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शोक सलामी अर्पित की।“भारत माता की जय” और “शहीद मोहित अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai