एयर एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक, गंभीर मरीज समय पर उपचार हेतु सीधी से पहुँचे भोपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है। यह सेवा दूरस्थ क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने एयर एंबुलेंस से सीधी से भोपाल उन्नत उपचार हेतु लाए गए रामाधार तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की। सीधी जिले के ग्राम अमिलई निवासी 76 वर्षीय श्री रामाधार तिवारी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रीवा से एयर एंबुलेंस द्वारा भोपाल लाया गया। भोपाल में उनका उपचार सुचारु रूप से जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai