ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट
बलिया। बलिया पहुंचे यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में मीडिया से बातचीत की। एआईएमआईएम के यूपी चीफ ने महाराजा सुहेलदेव को लूटेरा तथा उसे रोकने के लिए मसूद गाजी आये थे के बयान पर डा.संजय निषाद ने कहा कि लूट के कौन ले गया देश का धन, लूट के तलवार के बदले सलवार किसने पहनाया तो सालार नाम ही है। सलवार पहनानाने वाले का नाम ही सालार है और तलवार के बदले धर्म बदला जानता है।

इस देश को लूटकर कौन ले गया सब जानते हैं। देश लूटने कौन बाहर से आया सब जानते हैं। उनसे कौन-कौन राजा लड़े हैं। जितने बोलेंगे,ये ऐसे हैं जो चाहते हैं देश में क्राइम हो जाय। जो शांति की व्यवस्था बनी है वो भंग हो जाय। हमारे राजाओं को लूटेरे कहेंगे और लूटेरे इनके रिश्तेदार हो जायेंगे। कहा रहे हैं, मैं भारत में नहीं रहूंगा। हम लूटेरे के वंशज हैं, तो कोई चला गया अफगानिस्तान कोई चला गया पाकिस्तान और कह रहे हैं कि हम भारतीय हैं और भारत के साथ रहेंगे। अगर भारतीय होने पर कोई प्रश्नचिन्ह लगाये किसी लड़ने वाले राजा महाराजा पर तो इनको भी पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अगर ऐसे बोलते रहेंगे तो हमारे लोग उठा कर फेंक देंगे। चले जायेंगे किसी दूसरे देश,प्रदेश में।इस प्रकार का बयान जो देश में अस्थिरता कायम करें,उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।










