त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वाधान में राष्ट्र संत एवं हिन्दू प्राण ब्रह्मलीन संत महन्त अवैद्यनाथ जी महराज की 11वीं पुण्य तिथि प्रयागराज में धूमधाम से मनायी गयी, मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी अनुज सिंह समारोह में उपस्थित होकर श्री महराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया एवं संचालन जिला महामंत्री श्याम सूरत पाण्डेय ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम गिरी, परशुराम अखाड़ा आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सुदर्शन शरण जी महराज एवं श्री महन्त डॉ सुदर्शनाचार्य जी महराज, श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सैकड़ों की संख्या में विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे और श्री महराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर हिन्दू धर्म एवं हिंदुओं की रक्षा का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि श्री अनुज सिंह ने कहा कि महराज जी सम्पूर्ण जीवन हिन्दुओं एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहे, उनका जीवन हिन्दू और गौ रक्षा के समर्पित रहा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम गिरी ने उनके आन्दोलनों और प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ प्रयाग राज में मजबूती और एकता के साथ श्री महराज जी के आदर्शों का पालन करेगी और समाज में फैली तमाम कुरीतियों को समाप्त करने और धर्मांतरण जैसी घिनौनी साजिशों का पर्दाफाश कर उसका उन्मूलन करने में पूरी ताकत से आगे बढ़ेगी, अंत में संचालन करते हुए महासंघ के जिला महामंत्री श्याम सूरत पाण्डेय ने आए हुऐ सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन करते हुऐ कहा कि आज श्री महराज जी जो हिन्दू और हिन्दू अस्मिता के प्राण थे हम सभी संकल्प लें कि जब भी जंहा भी हिंदुओं के उपर किसी प्रकार की समस्या आती है तो आगे बढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन करेगें।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओ० पी० सिंह, राम सिंह यादव, अधिवक्ता गौरव मिश्रा, नेहा मिश्रा, अधिवक्ता तान्या मिश्रा, दीपिका श्रीवास्तव, जागृति, ज्योति निषाद, मनोज चौधरी, विनीत पाल, रवि पाल, आकाश मौर्या, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, सुशील गौतम, अधिवक्ता अनुपम ललोरिया, अधिवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता, देवानंद मिश्रा, राजेश शुक्ल, अरुण यादव, विजय कुमार विश्वकर्मा, राज शाहू सहित सैकड़ों समाजसेवी एवं हिन्दू उपस्थित रहे।










