प्रयागराज छिवकी रेलवे पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध तरह के अभियान चलता रहता है। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।

दिनांक 16.09.2025 को मुख्य वाणिज्या निरीक्षक/प्रयागराज छिवकी ओमप्रकाश ने 07 चेकिंग स्टाफ की टीम के साथ स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 29 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 27,450/-तथा अनियमित यात्रा करने वाले 59 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 29,500/-जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान में अनधिकृत रूप से खाद्य वस्तुओं को बेचते हुए 05 वेंडरों को पकड़ा गया। पकड़े गए वेंडरों को रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज छिवकी को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु सुपुर्द किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा की रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai