भाजपा की जुमलेबाजी जनता समझ गई, अब जवाब देने का समय आ गया है: मायावती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी हेड सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

प्रतापगढ़। बसपा प्रमुख यूपी की पूर्व सीएम मायावती शुक्रवार को विश्वनाथगंज प्रतापगढ़ पहुंचीं। मंच पर शंख बजाकर बपाइयो द्वारा उनका स्वागत किया। प्रतापगढ़ से बसपा प्रत्याशी प्रथमेश प्रकाश मिश्रा और फूलपुर के प्रत्याशी जगन्नाथ पाल ने हाथी का चिन्ह देकर मायावती का भव्य स्वागत किया। बीएसपी की क्या पहचान नीला झंडा हाथी निशान के नारो से गूंजा प्रतापगढ़। मंच पर प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, फूलपुर के बसपा प्रत्याशियों के
साथ कोआडिनेटर भी मौजूद रहे।


प्रतापगढ़ विश्वनाथगंज मांधाता के कोहला के पास बीएसपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीएसपी प्रमुख सुश्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और गठबंधन के खिलाफ बीएसपी अकेले चुनाव लड़ रही है। देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा कांग्रेस सत्ता में रही है, सबसे ज्यादा घोटाला काग्रेस के शासन में हुआ। मायावती ने कहा कि बीजेपी की नाटकबाजी, जुमलेबाजी अब जनता समझ चुकी है। अब उसका जबाब देने का समय आ गया है। उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार देते हुए उद्योगपतियों तथा धन्नासेठों के हित में कार्य करने का आरोप लगाया है।

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में हुए खुलासा में कांग्रेस, भाजपा तथा गठबंधन की पार्टियों ने पूंजीपतियों से पैसा लिया। उन्होंने कहा कि बसपा पार्टी का नाम रिपोर्ट में न होना यह साबित करता है कि बीएसपी धन्नासेठों और उद्योगपतियों से चंदा न लेकर बीएसपी कार्यकर्ताओ के आर्थिक सहयोग से पार्टी संचालित होती है। समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए मायावती ने कहा सपा शासन में बहुजनो, दलितों का काफी उत्पीड़न हुआ है। प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करने वाले दलों से सावधान रहने का आवाह्न किया। बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा दलितों के बैक लॉक अभी तक भरे नही गए। बीएसपी शासन
में समाज के सभी वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व के साथ विकास किया गया। बीएसपी की केंद्र में सत्ता आने पर बसपा यूपी में अपने शासन की तर्ज पर केन्द्र में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में दलित आदिवासी को नौकरी नहीं मिल रही है। देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में बीजेपी साम, दाम, दंड और भेद सभी ताकत लगा केंद्र में आना चाहती है। विरोधी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्रों मे चुनाव के बाद हवा हवाई है। मायावती ने कहा, बीजेपी ने फ्री में राशन दिया और वोट मांग रहीं है, यह गलत बात है। बीजेपी ने फ्री में राशन नहीं दिया, जो आप टैक्स जमा करते हैं, उससे राशन दिया है। धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश देश के हित में बसपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीएसपी की केंद्र में सरकार बनने पर सारी सुविधाओ के साथ जनता के हित में कार्य किए जायेगे।


इस महारैली में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मुख्य मण्डल प्रभारियो में अशोक गौतम, राजू गौतम, अमरेन्द्र बहादुर भारतीय, डा. एसपी सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी, सुशील गौतम, ज्ञान सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, प्रेम चन्द्र निर्मल, साबिर सिद्दीकी, अतुल कुमार टीटू, प्रवीण भारती, रामबृज गौतम, रमेश गौतम, प्रवीण गौतम, गुलाब चौधरी, अभयराज सिंह, हरिश्चन्द्र कुरील, मनोज पाल, राज कुमार पाल के साथ हजारों की संख्या में बसपाइ उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai