ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। बलिया पुलिस ने मिशन लंगड़ा के तहत बैरिया थाना क्षेत्र के लालगंज ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के समीप कंपोजीट शराब की दुकान से एक पिकअप में लदी अंग्रेजी शराब की लूट की घटना को बदमाशों ने दिया था अंजाम जिसमे मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा।
दरअसल सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके खिलाफ बैरिया पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलास में दबिश दी जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर दोकटी सोनबरसा ग्रीन फील्ड ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से दिखाई दिया, जिसको रोकने के बाद भी पुलिस को चकमा देकर भागने लगा।
पुलिस मोटरसाइकिल को पकड़े का प्रयास किया जहां मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस संदिग्ध युवक के दाहिने पैर में गोली मारी और मौके पर ही बाइक सवार संदिग्ध युवक गिर गया और पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में लेकर सीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया। बाद में इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक चेंपू उर्फ अभी राठौर उर्फ अभिनाश उर्फ अभिराम पुत्र नथुनी निवासी सावन छपरा थाना दोकटी का बताया जा रहा है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह बिहार भागने के फिराक में था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।










