रेलवे सुरक्षा बल, जीएमसी कानपुर ने अवैध ई-टिकट दलाल को गिरफ्तारी किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

प्रयागराज। 17 मई को रेलवे सुरक्षा बल, जीएमसी कानपुर द्वारा मुख्यालय से प्राप्त आईडी के वेरिफिकेशन के दौरान ई-टिकटों का अनाधिकृत रूप से कार्य करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में मुखबिरी के आधार पर रेलवे के ई-टिकिट के अवैध कारोबार की पुष्टि होने पर डिटेक्टिव विंग कानपुर सेंट्रल के साथ गोल्डी सलूजा पुत्र आतमजीत सिंह, उम्र 38 वर्ष को दुकान एलाईड मोटर्स नजीराबाद, कानपुर नगर (उ0प्र0) से समय 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास 27317/- रुपये मूल्य के कुल 12 टिकट मिले. इनमें से भविष्य यात्रा का 1 ई-टिकट मूल्य 4397.20/- रुपये, पूर्व की यात्रा के 11 ई-टिकट मूल्य 22919.80/- रुपये थे। आरोपी मोटर सर्वेसिंग/ऑन लाईन व एंजेण्ट आईडी की आड़ में पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे की तत्काल ई-टिकट बनाकर जरूरतमंदों को मूल्य से 200-300 रु0 अधिक लेकर बेचने का कार्य कर रहा था।आरोपी के पास से दो मोबाइल, 130 रुपये नगद प्राप्त हुए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai