नरवाई‌ जलाने की घटनाओं को रोकने कृषि यंत्रों का उपयोग करें,फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान भाई नरवाई से जुड़े सभी कृषि यंत्रों का उपयोग करें, जिससे प्रदेश में फसल अवशेष जलाने की घटनाऐं नियंत्रित हो सकें। उन्होंने भोपाल स्थित निजी होटल में आयोजित फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को नियंत्रित कर वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है। मृदा में कार्बनिक पदार्थ बढ़ाने से फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है। प्रदेश में किसानों को समझाईश देकर उत्पादन लागत कम कर आय बढ़ाने का कार्य चल रहा है। फसल अवशेषों का समुचित उपयोग कर कृषकों की अतिरिक्त आय के विकल्प उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai