ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की गतिविधियों के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर जन-भागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम भी चल रहा है। उज्जैन जिले में अभियान के अंतर्गत उज्जैन नगर के वार्डों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य जाँच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गयी। उज्जैन महापौर की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक-44 में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। महिलाओं को नारी कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में बताया गया कि नारी सशक्तिकरण से ही समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास हो सकेगा। शिविर में बताया गया कि नारी सशक्तिकरण से ही समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास हो सकेगा। शहडोल जिले में 8वाँ राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसमें नागरिकों को कम नमक, चीनी और खाद्य तेल के उपयोग की समझाइश दी जा रही है। आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन लिया जा रहा है और किशोरियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिये स्वच्छता को अपनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के जरिये 3573 महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच की गयी।बड़वानी जिले में चयनित 4 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिले में 1191 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं ने जन-सामान्य को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।










