देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। आधार संख्या धारकों की जागरूकता के लिए राष्ट्रव्यापी गतिविधियाँ आयोजित करके 29 सितम्बर को “आधार दिवस” मनाया जा रहा है। जिसमे 16 से 28 सितंबर 2025 तक निवासी-केंद्रित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर कार्यालय में आधार सम्बंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए आधार राज्य कार्यालय भोपाल द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। आधार समस्या निवारण कैंप में ज़िले के आधार सम्बंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया साथ ही नागरिकों को आधार अपडेट की लिए आवश्यक दस्तावजों के बारे में भी जानकारी दी गयी। जिन नागरिकों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे उनके अपडेट की प्रक्रिया कैंप में ही पूर्ण की गयी।
कलेक्टर के द्वारा कैंप प्रक्रिया का अवलोकन किया गया एवं नागरिकों को आधार अपडेट विशेष रूप से जन्म तिथि परिवर्तन, नाम में सुधार की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में मार्गदर्शन दिए जाने के लिए कहा गया। सुमित मिश्रा, निदेशक यूआईडीएआई राज्य कार्यालय भोपाल कैंप में उपस्थित थे और नागरिकों से चर्चा कर 5-7 आयु वर्ग एवं 15-17 आयु वर्ग के अनिवार्यतः बायोमैट्रिक अपडेशन के बारे में बताया, जिससे की प्रतियोगी परीक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अनिवार्यतः बायोमैट्रिक अपडेशन के कारण परेशानियों का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से विद्यार्थियों के अनिवार्यतः बायोमैट्रिक अपडेशन करने के लिए आग्रह किया गया।










