यूपी हेड सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
कानपुर देहात। कानपुर देहात में बाप बेटों के बीच रिश्तों को कलंकित करने की घटना सामने आई है। जहाँ जमीन बटवारे के विवाद में बेटे ने अपने दरोगा पद से रिटायर्ड पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। वही रिटायर्ड दरोगा की हत्या की सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली गांव में बाप बेटों के बीच जमीन बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कल रिटायर्ड दरोगा खुशीराम वोट डालकर शाम लगभग 5 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही खुशीराम गांव के पास बने गौशाला के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे बेटे हेमंत ने गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना से गांव में हड़कम्प मच गया। वही सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही मृतक की बहू ने आज एसपी आफिस पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। वही मृतक खुशीराम की बहू ने बताया कि जमीन बटवारे के विवाद में बेटे हेमंत ने गमछा से गला दबाकर पिता की हत्या की है।
वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि जमीन बटवारे के चलते खुशीराम की बेटे द्वारा गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के जांच की जा रही है।










