राजकीय परिवाहन चालक संघ, लोक निर्माण विभाग प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न।

राजकीय परिवाहन चालक संघ, लोक निर्माण विभाग प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकनिर्माण विभाग प्रयागराज चालक संघ के राजकुमार त्रिपाठी जनपद अध्यक्ष एवं काशीप्रसाद जनपद मंत्री

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। आज दिनांक 27 सितंबर को लोक निर्माण विभाग, राजकीय परिवहन चालक संघ प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन उत्साहपूर्ण वातावरण प्रांतीय खंड वर्कशॉप कचेहरी मे सम्पन्न हुआ। चुनाव की देखरेख प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं प्रांतीय महामंत्री सुभाष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज रावत, शकील अहमद तथा महासंघ के सुभाष कुमार एवं नरेंद्र कुमार ने चुनाव अधिकारी के रूप में की।

जनपद अध्यक्ष पद के चुनाव में राजकुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं वर्तमान जनपद अध्यक्ष राजकुमार रावत को 6 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। इसी प्रकार जनपद मंत्री पद पर काशी प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं वर्तमान जनपद मंत्री कन्हैयालाल केशरवानी को 9 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

 

राजकीय परिवाहन चालक संघ, लोक निर्माण विभाग प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न।
राजकीय परिवाहन चालक संघ, लोक निर्माण विभाग प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न।

 

 

कुल 37 मतदाताओं में से 36 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी राजकुमार त्रिपाठी को 22 मत प्राप्त हुए जबकि वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार रावत को 16 मत मिले। एक मत नहीं पड़ा। वहीं जनपद मंत्री पद पर काशी प्रसाद को 23 मत और कन्हैयालाल केशरवानी को 14 मत प्राप्त हुए। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि संगठन में एकता और समर्पण ही शक्ति का मूल है। सभी पदाधिकारी आपसी मेल-जोल बढ़ाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। प्रांतीय महामंत्री सुभाष चंद्र मिश्र ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण लखनऊ स्तर पर प्राथमिकता से कराया जाएगा।

अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार द्विवेदी, अशोक सिंह, मुरलीधर, विजय कुमार तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, महेंद्र कुमार सिंह, अम्बिका शुक्ला, फूलचंद यादव, राम आधार पाल सहित विभाग के अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai