मनौरी रामलीला में जनक बाजार व फुलवारी मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर।

मनौरी रामलीला में जनक बाजार व फुलवारी मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनौरी बाजार के ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुट रही भीड़

मनौरी/कौशाम्बी। मनौरी रामलीला में जनक बाजार व फुलवारी मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर। श्रीरामलीला समिति मनौरी बाजार के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन में शुक्रवार 26 सितम्बर को ग्रेजुएट रामलीला कमेटी द्वारा जनक बाजार और फुलवारी लीला के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला में जनक बाजार व फुलवारी मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए।

राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण मिथिला पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण को साथ लेकर गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर जनकपुर बाजार में घूमने निकल पड़ते हैं। इस सुंदर श्याम-गौर जोड़ी को देखकर वहां के निवासी भाव विह्वल हो जाते हैं। वहीं, दर्शक भी प्रभु लीला में डूबे नजर आए।श्रीराम-लक्ष्मण टहलते-टहलते पूरे जनकपुर बाजार का अवलोकन करते हैं। दुकानदार अपने-अपने सामानों की खूबियां बताते हैं। जनकपुरवासी कहते हैं कि कितनी सुंदर जोड़ी है। सहज ही मन को मोहित कर लेती है। जनकपुर वासी भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का जोरदार अगुवानी कर स्वागत करते हैं। दोनों भाई घूमते-घूमते जनकपुर की पुष्प वाटिका में पहुंच जाते हैं और गुरु की पूजा के लिए कुछ पुष्प चुनने लगते हैं। तब वहां का माली उनसे कहता है कि प्रभु आप कष्ट न करिए मैं अपने हाथों से पुष्प चुनकर देता हूं।

 

मनौरी रामलीला में जनक बाजार व फुलवारी मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर।
मनौरी रामलीला में जनक बाजार व फुलवारी मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर।

 

उसी समय जनक नंदिनी मां जानकी सहेलियों के साथ पुष्प वाटिका में प्रवेश करती हैं। जानकी की प्रिय सखी दोनों जोड़ियों को देखकर भाव-विह्वल हो जाती हैं। तभी मां जानकी की नजर प्रभु श्रीराम पर पड़ती है और वह भी उन्हें देखकर पलकें झपकाना भूल जाती हैं। यह श्रृंगारिक मंचन दर्शकों को खूब भाया। अगले दृश्य में सहेलियां मां जानकी को पूजन के लिए गौरी माता के मंदिर में ले जाती हैं।पूजन के बाद मां गौरी उन्हें मन पसंद वर प्राप्त होने का वरदान देती हैं। रामलीला का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है।

इस दौरान पूर्व मेला अध्यक्ष जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक दीपू केसरवानी, कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पटेल उर्फ मनोज केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश केसरवानी, राधेश्याम केसरवानी, मुन्ना केसरवानी, व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री नरोत्तम दास, वीरेंद्र केसरवानी उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी, युवा नगर अध्यक्ष अंकित केसरवानी, धीरेंद्र केसरवानी, बलराम साहू मंत्री, रामसजीवन कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजेश केशरवानी, राजू स्वामी, राजू केसरवानी, पंकज केसरवानी आदि तमाम रामलीला कमेटी लोगो के साथ हजारों दर्शक मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai