पीड़ित महिला के जमीन पर हुआ अबैध कब्जा, पीडीए के सील करने के बाद भी महंत द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जनपद के थाना दारागंज के अलोपी बाग इलाके में एक जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां पर पीड़ित महिला के अनुसार तथा कथित महंत के द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। पीडीए के नोटिस के बाद भी कब्जा एवं मकान बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। यह हंगामा दोनों पक्षों के बीच घण्टो चला, बीच बचाव में उतरी पुलिस ने किसी तरीके से मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने पर शिकायत करने की नसीहत दी।

वही पीड़ित महिला मायाराज चौरसिया का आरोप है कि भवन संख्या 93 ए / 290 अलोपी बाग में उसकी जमीन है लेकिन वहां पर तथा कथित महंत राजीव गिरी ने जबरन उस जमीन पर कब्जा कर  लिया और उसके द्वारा अब वहां पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

 

पीड़ित महिला के जमीन पर हुआ अबैध कब्जा, पीडीए के सील करने के बाद भी महंत द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य।

 

पीड़ित महिला के अनुसार बीते शनिवार को पीडीए के द्वारा उक्त भवन को सील कर दिया गया था। सील बन्दी के बावजूद भी आज रविवार समय 10  बजे से वहां पर काम कराया जा रहा है। इसकी जानकारी जब पीड़ित महिला मायाराज चौरसिया को हुई तो वह वहां पर पहुँची और हो रहे भवन निर्माण को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन महंत और महंत के गुर्गों के द्वारा वहां से भगा दिया गया और धमकी भी दी गई।

पीड़ित महिला मायाराज चौरसिया ने बताया कि उसकी यह जमीन भूमिधरी के रूप में कागज पर अंकित है लेकिन जबरन उस जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित महिला के द्वारा इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी सदर प्रयागराज एवं पीडीए के अधिकारियों से की गई है। उसके बाद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित महिला का कहना है कि मुझे न्याय चाहिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai