दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का किया गया वितरण।

दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का किया गया वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। ‘‘सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिनांक 28.09.2025 को विकास खण्ड मेजा, प्रयागराज के परिसर में राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, यमुनापार प्रयागराज, की अध्यक्षता में नीरज त्रिपाठी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, के कर कमलो से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गो को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाना है।

 

दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का किया गया वितरण।
दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का किया गया वितरण।

 

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी, मेजा अमित सिंह, ए0डी0ओ0 समाज कल्याण सुशान्तु पाण्डेय, जिला महामंत्री, पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष, राजेश्वर तिवारी, सन्तोष त्रिपाठी, जयसिंह पटेल, जिलामंत्री राजेश धनकड़, नाथू गुप्ता, प्रचण्ड शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय, सुब्बा लाल प्रजापति आशीष पटेल, मण्डल मेजा उपाध्यक्ष, हिमांशु शुक्ला, सिरसा मण्डल प्रभारी, अमरेश तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुधाकर पाण्डेय, कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, आई0टी0 सेल सतीश विश्वकर्मा, एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से संदीप कुमार शुक्ला, संजय कुमार, आशीष वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai