वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज की मासिक बैठक व नवागत पूर्व सैनिक मिलन 05 अक्टूबर 2025 रविवार प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सत्संग भवन, तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में होगी
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पूर्व सैनिको की आवश्यक बैठक कल। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में जो समिति वर्ष 2007 से पूर्व सैनिको के कल्याण हेतु सेवारत है जिसकी मासिक बैठक व नवागत पूर्व सैनिक मिलन सत्संग भवन,लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क पोनप्पा रोड न्यू कैंट प्रयागराज में 05 अक्टूबर 2025 रविवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक होगी जिसकी अध्यक्षता पूर्व सूबेदार बच्छ राज सिंह संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुन्दर सिंह पटेल, संयोजन पूर्व सूबेदार जी यादव महामंत्री, कोषाध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर एस एन मिश्रा आदि लोग करेंगे।
बैठक में पूर्व सैनिक, पेंशनर्स भाई बहन के कल्याणकारी विचार बिंदुओं व मांगों पर चर्चा कर उसकी कार्य योजना बनाई जाएगी, राष्ट्रीय कार्यों व सामाजिक सेवा करने जैसे विषयों पर तथा पूर्व सैनिक की हत्या व अन्य घटनाओं को रोकने तथा दोषियों को सजा मिले पर चिंता व चर्चाएं भी होंगी जिसके लिए आप सभी पूर्व सैनिक, वीर नारी व सभी पेंशनर्स भाई बहन सादर आमंत्रित हैं कृपया समय से पहुंच कर अपनी सहभागिता निभाएं, समिति के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से प्रार्थनीय है। बैठक की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी लोग शामिल हो तथा संगठन की एकता व मजबूती के लिए तन मन धन से कार्य करें तभी आपकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा क्योंकि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है।










