“रोटरी प्लैटिनम” ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई संवेदना और खुशियों से भरी ‘विशेष दिवाली’।

"रोटरी प्लैटिनम" ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई संवेदना और खुशियों से भरी ‘विशेष दिवाली’।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। “रोटरी प्लैटिनम” ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई संवेदना और खुशियों से भरी ‘विशेष दिवाली’। रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर “आओ खुशियों के दीप जलाएँ” नामक एक प्रेरणादायक और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से शारीरिक रूप से सक्षम बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित था।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, संवेदना और उमंग से भरा हुआ था। जब इन विशेष बच्चों और वृद्धजनों ने मंच पर नृत्य और मूक नाटक प्रस्तुत किए, तो पूरा सभागार भावनाओं से भर उठा। उनकी मासूम मुस्कानें और आत्मविश्वास ने सभी के दिलों को छू लिया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा “ऐसे आयोजन हमें जीवन को गहराई से समझने का अवसर देते हैं। इन विशेष बच्चों की हिम्मत और प्रसन्नता हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें ईश्वर का आभार व्यक्त करना चाहिए कि उन्होंने हमें इन बच्चों के जीवन में प्रेम और सहारा बनने का अवसर दिया है।”

कार्यक्रम में 200 से अधिक विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी प्रस्तुति और सहभागिता के लिए खिलौनों और स्टेशनरी से भरे गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए। इस आयोजन को रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम क्लब तथा क्लब के सक्रिय सदस्य रोटेरियन प्रमोद बंसल द्वारा प्रायोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा “रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम समाज के उन चेहरों तक मुस्कान पहुँचाने का प्रयास कर रहा है जिन्हें अक्सर भुला दिया जाता है। ये बच्चे सच्चे अर्थों में ‘प्रेरणा के दीप’ हैं, जो हमें करुणा और मानवता का वास्तविक अर्थ सिखाते हैं।”

चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह ने बताया “हमने सात्विक फाउंडेशन के सहयोग से इन बच्चों तक पहुँच बनाई। यह अनुभव अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। रोटरी प्लैटिनम भविष्य में भी ऐसे विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच खुशियाँ बाँटने का कार्य जारी रखेगा।”

इस भावनात्मक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज की और रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रोटेरियन सदस्य रितेश सिंह, प्रमोद बंसल, अरिंदम घोष, संजय तलवार, मनोज अग्रवाल, जय कुमार, विनीता विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यगण।

इस दीपावली, रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने उन चेहरों पर खुशियों के दीप जलाए, जो सच्ची मुस्कान और मानवता की रोशनी से समाज को आलोकित कर रहे हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai