देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। कर्ण के रूप में निभाए अपने दमदार अभिनय के लिए हमेशा याद किये जायेंगे पंकज धीर। बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका के लिए प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का मुंबई में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन शाम को किया गया। पंकज धीर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने महाभारत टी वी सीरियल में कर्ण की यादगार व प्रभावी भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। उनका 15 अक्टूबर को 68 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया।
पंकज धीर ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया, जिनमें ‘चंद्रकांता’, ‘सड़क’, ‘बादशाह’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘देवों के देव… महादेव’ शामिल हैं। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके परिवार और चाहने वालों को गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।










