ब्यूरो रिपोर्ट
पटना, बिहार। Bihar Election 2025 महागठबंधन में अब भी सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस! RJD की तरह कांग्रेस ने भी बांटे सिंबल। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा और सूची जारी होने से पहले ही RJD, कांग्रेस और CPI (माले) के उम्मीदवारों ने नामांकन शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने बरबीघा, नालंदा और कुटुंबा (अध्यक्ष राजेश राम) सहित कई सीटों पर सिंबल बांटे हैं। तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन किया, जबकि CPI (माले) के छह उम्मीदवार भी पर्चा भर चुके हैं, जिससे बछवाड़ा में ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बन गई है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। RJD के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बरबीघा, नालंदा, राजापाकड़, औरंगाबाद, बछवाड़ा, वजीरगंज और कुटुंबा (जहां प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को सिंबल मिला) जैसी सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 से जुड़ी हर खबरों के लाइव अपडेट्स आपको यहीं मिलेंगे।
पशुपति पारस की पार्टी से सूरजभान सिंह का इस्तीफा
बिहार की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मची है। चुनाव से ठीक पहले, पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि उनकी पत्नी वीणा देवी मोकामा से राजद की उम्मीदवार बनेंगी। उधर, सीट बंटवारे को लेकर पशुपति पारस और राजद के बीच बातचीत टूट गई है, क्योंकि पारस ने विलय के बदले तीन सीटों के राजद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अब RLJP बसपा और AIMIM के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।
रालोमो ने 4 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।इस पहली सूची में पार्टी ने 6 विधानसभा सीटों का उल्लेख किया है, हालांकि अभी तक केवल 4 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, जबकि दो सीटें रिक्त रखी गई हैं।










