इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब और प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब ने पत्रकार स्वर्गीय एल एन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद, आगे भी मदद का दिलाया भरोसा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब और प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब ने पत्रकार स्वर्गीय एल एन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद, आगे भी मदद का दिलाया भरोसा। इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब और प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब दिवंगत पत्रकार एल एन सिंह उर्फ पप्पू के परिजनों की मदद के लिए आगे आया है। दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से परिजनों की आर्थिक मदद की है।

इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब और प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब ने पत्रकार स्वर्गीय एल एन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद, आगे भी मदद का दिलाया भरोसा।
इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब और प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब ने पत्रकार स्वर्गीय एल एन सिंह के परिजनों से मुलाकात की

 

इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के सचिव मुनेंद्र बाजपेई और प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी व सचिव मनीष पालीवाल के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्वर्गीय एल एन सिंह “पप्पू” के शकुंलता कुंज स्थित आवास पर पहुंचा।

पत्रकारों ने पीड़ित परिजनों की हर समस्या गंभीरता से सुना। ‌परिजनों ने इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा अन्य साजिश कर्ताओं को बेनकाब करने की मांग की। इसके साथ ही परिजनों ने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। खास तौर पर दिवंगत पत्रकार एल एन सिंह के बेटे के रोजगार की भी परिजनों ने चिंता जताते हुए मदद की गुहार लगाई है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai