टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 3 मई को रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक संजय कुमार तिवारी व राजकीय रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से यात्री सामान की चोरी की रोकथाम व चोरी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों के सामान को चोरी करते हुए दो शातिर चोरों को पकड़ा गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूछ-ताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना नाम रूपे सिंह गौड, पुत्र बद्री सिंह गौड, उम्र 21 वर्ष, शहडोल, मध्य प्रदेश और मनोज शर्मा, पुत्र स्वर्गीय राम लखन शर्मा, उम्र 24 वर्ष, खुल्दाबाद, प्रयागराज बताया। अभियुक्तों के पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए जिनकी अनुमानित कीमत 30,000/-रूपए है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उचित कार्यवाही की जा रही है।










