“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस कानपुर सेंट्रल द्वारा दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, तीन चोरी हुए मोबाइल बरामद।

“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस कानपुर सेंट्रल द्वारा दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, तीन चोरी हुए मोबाइल बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनांक 27.10.2025 को रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर सेंट्रल एवं राजकीय रेलवे पुलिस/कानपुर सेंट्रल द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस कानपुर सेंट्रल द्वारा दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, तीन चोरी हुए मोबाइल बरामद। संयुक्त टीम द्वारा गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान दो शातिर अपराधियों को चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन के साथ हैरिसगंज पुल से लगभग 100 मीटर आगे झकरकट्टी की ओर रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 00:30 बजे रात्रि को की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम – सुरजीत उर्फ छुटकुल, पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्लॉक नंबर 11, कच्ची बस्ती, थाना गोविंद नगर, जिला कानपुर नगर (उ.प्र.), जिसके कब्जे से 1 रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। आसिफ उर्फ अजमेरी, पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शफीक, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुन्ना पुरवा, नाला रोड, थाना बजरिया, जिला कानपुर नगर (उ.प्र.), जिसके कब्जे से 1 वनप्लस और 1 वीवो कंपनी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गोंविंदपुरी एवं अनवरगंज रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाली ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल, पर्स एवं अन्य सामान चोरी करते थे और उन्हें झूठी मजबूरी बताकर अजनबी व्यक्तियों को बेच देते थे। चोरी की रकम से वे नशे और निजी शौक पूरे करते थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर सेंट्रल के सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा राजकीय रेलवे पुलिस/कानपुर सेंट्रल के उप निरीक्षक अर्पित तिवारी और उप निरीक्षक मोहित कुमार टीम सहित शामिल रहे।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई यह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के अंतर्गत यात्रियों की सुरक्षा, सतर्कता और अपराध नियंत्रण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai