आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय में महिला सम्मेलन सम्पन्न।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय में महिला सम्मेलन सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय में महिला सम्मेलन सम्पन्न। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त आयोजित महिला सम्मेलन को मुख्यातिथ प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि अर्चना शुक्ला,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

मुख्य अतिथि कृतिका अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारी सभी माताएं बहनें अपने आस-पास निर्मित उत्पादों को अपनाए और राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त,सांस्कृतिक रूप से गौरवान्वित बनाए। आत्मनिर्भर भारत का मतलब है एक ऐसा भारत जो अपनी ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न होकर खुद ही आत्मनिर्भर हो। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना,देश में उत्पादन बढ़ाना,आयात कम करना और स्वदेशी उत्पादों और सेवाओं का अधिक उपयोग करना है। यह पहल नवाचार,रोज़गार सृजन और भारत की आर्थिक और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित है।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है एक ऐसा भारत जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरों पर कम निर्भर हो। इसका लक्ष्य देश को आर्थिक,सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देना,उत्पादन क्षमता बढ़ाना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विचार एक ऐसी अर्थव्यवस्था बनाने पर केंद्रित है जो अपनी जरूरतों के लिए अपने स्वयं के संसाधनों और प्रतिभाओं का उपयोग करती है,जिससे देश अधिक आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बन सके ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला संयोजिका महिला मोर्चा नीतू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी, चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा, महिला मोर्चा महामंत्री कविता केसरवानी, ज्योति केसरवानी सहित सम्मानित महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षगण, कार्यकर्तागण, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai