कौशांबी पुलिस ने लौह पुरुष सरदार पटेल को उनके 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी के माध्यम से नमन।

कौशांबी पुलिस ने लौह पुरुष सरदार पटेल को उनके 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी के माध्यम से नमन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रन फॉर यूनिटी रैली आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष कल्पना सोनकर,डीएम डॉ अमित पाल और एसपी राजेश कुमार ने किया

 

कौशाम्बी। कौशांबी पुलिस ने लौह पुरुष सरदार पटेल को उनके 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी के माध्यम से नमन। भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देश पर 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर देश की एकता, अखण्डता एवं मुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिवद्धता को सुदृद्ध करने के उद्देश्य से जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारम्भ होकर मुख्य चौराहा कस्बा मंझनपुर होते हुये वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक, लगभग 1.5 किलो मीटर की दूरी तय करते सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ०अमित पाल शर्मा जिलाधिकारी कौशाम्बी एवं राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की उपस्थिति में कल्पना सोनकर अध्यक्ष जिला पंचायत जनपद कौशाम्बी के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

इस दौरान इस दौरान राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से पी.ए.सी. के बैंड पार्टी द्वारा प्रेरक धुन का वादन किया गया। कार्यक्रम के अग्रभाग में दो आरक्षियों द्वारा रन फॉर यूनिटी का बैनर प्रदर्शित करते हुये मार्च किया गया, तत्पश्चात क्रमशः महिला सशक्तिकरण की भावना प्रदर्शित करते हुये महिला आरक्षियों की टोली एम०वी०कॉन्वेंट के छात्रो, जनपद कौशाम्बी पुलिस के जवानों एवं पुलिस लाईन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों द्वारा तिरंगा ध्वज लहराते हुए देशभक्ति की भावना के साथ उत्साहपूर्वक दौड़ को सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के अंतिम हिस्से में एम्बुलेंस, फायर सर्विस एवं यूपी 112 के वाहन सम्मलित रहे। जिससे पुलिस की तत्परता एवं सुरक्षा की भावना परिलक्षित हुई। प्रतिभागियों एवं अधिकारियों के लिए शीतल पेय जल, ग्लूकोज, रिफ्रेशमेंट का उपल्ब्ध कराया गया।
इसी प्रकार जनपद कौशाम्बी के सभी 14 थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थानीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों को सम्मलित करते हुये राष्ट्रीय एकता के लिये समर्पित रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

कौशांबी पुलिस ने लौह पुरुष सरदार पटेल को उनके 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी के माध्यम से नमन।
कौशांबी पुलिस ने लौह पुरुष सरदार पटेल को उनके 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी के माध्यम से नमन।

 

उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 11.00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की भावना को मौजूद करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी द्वारा तथा जनपद के समस्त थानों/चौकियों पर थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को एकत्र कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai