बीएसपी के घटते वोट प्रतिशत का मुख्य कारण है जिलाध्यक्ष और मण्डल प्रभारी- रामवृज गौतम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसपी समर्थकों का प्रतिनिधिमण्डल दिल्ली में बहनजी से मिलकर रखेगा अपनी बात

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। बीएसपी के घटते वोट प्रतिशत का मुख्य कारण है जिलाध्यक्ष और मण्डल प्रभारी- रामवृज गौतम। एक बहुत वार्ता में रामवृज गौतम ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई प्रयागराज के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गौतम और मण्डल प्रभारी सतीश जाटव की पार्टी विरोधी क्रियाकलापों से नाराज चल रहे बीएसपी समर्थकों का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सांसद सुश्री बहन कुमारी मायावती के दिशा निर्देश पर सेक्टर व बूथ को मजबूत करने का कार्य जो प्रयागराज मंडल को दिया गया था किन्तु प्रयागराज मंडल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम सेक्टर व बूथ गठन का कार्य दरकिनार कर उक्त दोनों का एकसूत्रीय कार्य सिर्फ विधानसभा अध्यक्षों से धन उगाही कर पदाधिकारी बनाना है और प्रयागराज मंडल को बीएसपी समर्थकों में ही गुटबाजी कराकर पार्टी को रसातल में पहुंचने का कार्य चरम पर है।

गौतम ने बताया कि जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गौतम और मण्डल प्रभारी सतीश जाटव का पार्टी और पार्टी के मिशन मुवमेंट से कोई मतलब, वास्ता सरोकार नहीं है। उक्त दोनों के इस प्रकार के क्रिया कलापों की वजह से ही जो नेता पूर्व में बीएसपी से प्रत्याशी रहे उन्हें भी किसी बैठक में न बुलाना अनुशासन हीनता के दायरे में आता है। बीएसपी को सबसे ज्यादा कोई नुकसान पहुंचा रहा है तो वो है जिले का सबसे बड़ा दलाल चाटूकार खुद पिछले चुनाव में सतीश जाटव एवं त्रिभुवन नाथ उर्फ टीएन जैसल चोर और लुटेरों का सरदार पंकज गौतम जैसे लोगों ने ही बहुजन समाज पार्टी को अंदर ही अंदर खोखला व बर्बाद करने के लिए आतूर है। सबसे बडी विडंबना तो यह है कि प्रयागराज मण्डल का जो भी मुख्य मंडल प्रभारी बनाया जाता है तो उनसे मिलकर जब कोई कार्यकर्ता सच्चाई बताता हैं तो ऐसे मुख्य मण्डल प्रभारी लोग सच्चाई छिपाकर मिशन मुवमेंट को कमजोर कर रहे हैं।

रामवृज गौतम का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती जी से प्रयागराज मंडल का बीएसपी समर्थकों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली  बहनजी के आवास पर मुलाकात कर पार्टी का 2012 से गिरते वोट प्रतिशत और जनाधार का मुख्य मण्डल प्रभारी और जिले के जिलाध्यक्ष है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai