त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। महापौर ने किया शुआट्स में डा. देवराज मेमोरियल डबल प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन। शुआट्स में डा. देवराज मेमोरियल बैडमिंटन डबल प्राइज मनी टूर्नामेंट का उद्घाटन महापौर गणेश चंद्र केसरवानी ने शनिवार को किया।
उन्होंने स्व. डा. देवराज बगडू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा खेल कूद में किए गए योगदान को याद किया। कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसमें खिलाड़ी भाग तो लेता ही है साथ में समाज में अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और अन्य लोगों को खेल के लाभ से अवगत कराता है। उन्होंने खेल में धैर्य और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि एक सच्चा खिलाड़ी ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफ़ल होता है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रयागराज के महानगर महामंत्री श्याम प्रकाश पांडे ने शुआट्स के जीवंत खेल परम्परा की सराहना की। यमुनापार प्रयागराज भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री देवव्रत प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
चेयरमैन ऐथलीटिक कमेटी प्रोफेसर सी जॉन वेस्ली ने बताया कि यह टूर्नामेंट 3 नवम्बर तक चलेगा। टूर्नामेंट में भारत के अलग अलग राज्यों से आई 64 टीम प्रतिभाग कर रही है।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति (शैक्षिक) प्रोफेसर (डा.) जोनाथन ए लाल ने महापौर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। चेयरमैन ऐथलीटिक कमेटी एवं अपर कुलसचिव प्रोफेसर डॉ सी जॉन वेस्ली ने भी राष्ट्रीय खिलाड़ियों संतोष पांडे, प्रशांत कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक महेंद्र यादव का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रति कुलपति (प्रशासन) प्रो. बी. मेहरा, निदेशक प्रशासन संजय फिलिप दास, प्रोफेसर देवी सिंह, प्रोफेसर विक्रम सिंह, मो0 माजिद सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। मुख्य रेफरी तनवीर अहमद रहे, स्कोरिंग टेबल के इंचार्ज (डा.) अचिंत टेरेंस, थे।










