जौनपुर। अखिलेश यादव का बड़ा प्रस्ताव! श्याम सुन्दर पटेल हमारी पार्टी में आएं… मिलेगा भरपूर सम्मान, भाजपा नेताओं ने नहीं थामा हाथ। एक वार्ता में श्याम सुन्दर पटेल ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में ऐलान किया कि यूपी को श्याम सुन्दर पटेल जैसे युवा नेता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “सांगठनिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद हम जौनपुर जाकर उनसे मुलाकात करना चाहते हैं। अगर वे हमारी पार्टी में आना चाहें तो उन्हें बहुत सम्मान मिलेगा। ऐसे युवा नेताओं का बायकॉट नहीं करना चाहिए।”
किया है Shyam Sundar Patel का Lifestyle
श्याम सुन्दर पटेल सिर्फ सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर बनकर ही नहीं, बल्कि राजनेता बनकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड या फिर राजनीतिक क्षेत्र हर जगह उनकी दहाड़ गूंजती है। चलिए जानते हैं श्याम सुन्दर पटेल के बारे में विस्तार से।
श्याम सुन्दर पटेल एक भारतीय राजनीतिक, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फिल्म इंडस्ट्री आर्टिस्ट है। जो मूलतः राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण 01 फरवरी 1995 को मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तर प्रदेश (भारत) में हुआ था। वर्ष 2025 तक उनकी आयु 30 वर्ष थी, वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी हैं, और बॉलीवुड फिल्म उद्योगो में भी काम करते हैं। वह कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
यूपी में महिलाओं के लिए अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनते ही लागू हो जाएगी योजना
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉनफ्रेंस में ऐलान किया है कि आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी तो स्त्री सम्मान योजना चालू किया जायेगा। समाजवादी सरकार आएगी तो गरीब महिला को 3000 रुपया दिया जाएगा।
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में महिला और बेटी के साथ अन्याय हो रहा है, पुलिस के द्वारा झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा शोषण महिला के साथ बीजेपी सरकार में हो रहा है. समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में बडे पैमाने पर महिला को चुनाव लड़ाएगी। चुनाव आयोग बीजेपी के दबाव में काम करती है।










