पत्नी ने प्रेमी से करायी थी हत्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार।
2 जून को धारदार हथियार से की गयी थी हत्या।
ईट भठ्ठा के पास मिला था मजदूर का शव।

गाजीपुर। जहां ईट भठ्ठा मजदूर की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज का है। मजदूर की पत्नी ने अपने प्रेमी से हत्या करायी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। कासिमाबाद क्षेत्र के बहादुरगंज मे एक ईट भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर डब्लू राम का 2 जून को ईट भठ्ठा के पास शव मिला था। धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी।

वही मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस ने हत्या के आरोप मे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पत्नी ने कर्ज देने वाली कमेटी से कर्ज ले रखा था। उसे बताया गया था कि पति की मृत्यु हो जाने पर उसे कर्ज वापस नही करना पड़ेगा। ऐसे मे उसने अपने प्रेमी से पति की हत्या करा दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai