थाना करारी पुलिस ने कस्बा करारी में यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग चलाया।

थाना करारी पुलिस ने कस्बा करारी में यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग चलाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। थाना करारी पुलिस ने कस्बा करारी में यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग चलाया। यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के पर्यवेक्षण में बृहस्पतिवार दिनांक 13.11.2025 को थाना करारी पुलिस द्वारा कस्बा करारी अंतर्गत करारी इंटर कॉलेज के पास यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों की जांच की गई तथा कमजोर वर्ग के वाहन चालकों को, जो बिना हेलमेट के पाए गए, उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यातायात हेतु प्रेरित किया गया एवं आवश्यक हिदायत दी गई कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें।इस अभियान का उद्देश्य जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सुदृढ़ बनाना है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai