कौशाम्बी की साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतर्राज्यीय गैंग के 3 सदस्य को किया गिरफ्तार,सायबर अपराध पर वार।

कौशाम्बी की साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतर्राज्यीय गैंग के 3 सदस्य को किया गिरफ्तार,सायबर अपराध पर वार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तार अभियुक्त शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ों रुपयों की धोखाधडी करते थे

कौशाम्बी। कौशाम्बी की साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतर्राज्यीय गैंग के 3 सदस्य को किया गिरफ्तार,सायबर अपराध पर वार। एसपी राजेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में कौशाम्बी की साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतर्राज्यीय गैंग के 03 सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर लोगो से करोड़ों रुपयों की धोखाधडी करते थे। गौरतलब हो कि अभियुक्तो के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर फ्राड से संबन्धित कुल 10 शिकायते दर्ज है जिनका सम्बन्ध तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से है।अभियुक्तो द्वारा विभिन्न प्रातों में कुल 02 करोड 56 लाख की वित्तीय धोखाधडी की जा चुकी है।

गौरतलब हो कि आवेदक रामदत्त त्रिपाठी निवासी कडाधाम थाना कडाधाम जनपद कौशाम्बी को शेयर मार्केट में आईपीओ इन्वेस्ट कराने के नाम पर दिनांक 01.09.2025 से 23.09.2025 के मध्य कुल 61,19,211 लाख /- रु० ऑनलाइन धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदक से प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद कौशाम्बी पर मु0अ0सं0 13/25 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66 डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा साइबर क्राइम थाना/जनपदीय साइबर क्राइम सेल टीम को घटना का अनावरण करते हुये घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। अभियुक्तों की तलाश में साइबर क्राइम थाना/जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों व इलेक्ट्रानिक अभिलेखों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों रणदीप मडावी पुत्र स्व० प्रदीप कुमार मडावी निवासी हाउस नम्बर एएफ 102 हरिनगर नील गिरी टावर थाना रातीबड, नीलबड जिला भोपाल मध्यप्रदेश,धीरज मालवीय पुत्र चन्दर सिंह निवासी ममता पैलेश कलखेडा रोड नीलबड थाना रातीबड जिला भोपाल मध्यप्रदेश, शुभम पटेल उर्फ आदि पुत्र अशोक पटेल निवासी एस-2 राम होम्स सी सेक्टर इन्द्रपुरी थाना पिपलानी जिला भोपाल मध्य प्रदेश को भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछतांछ करने पर अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हमारी गैंग द्वारा लोगो को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का लालच देकर उनके द्वारा डाले गये पैसो को आधार कार्ड पर कूट रचना करके फर्जी नाम पते पर बैंक में खाता खुलवाकर उसका एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक के माध्यम से सम्बन्धित बैंक में जाकर धनराशि निकालते है, उन पैसो को गैंग के अन्य सदस्यो तक पहुंचाया जाता है, एवं लोगो के आधार कार्ड में पता बदलकर फर्जी एड्रेस डलवा देते है। जिससे नाम पता तश्दीक करना मुश्किल हो जाता है, इसी तरह से जनपद कौशाम्बी से एक व्यक्ति से 62 लाख रू0 की धोखाधडी की गयी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai