कौशाम्बी। सरदार पटेल की कर्मनिष्ठा, दृढ़ इच्छाशक्ति व राष्ट्र सेवा की भावना प्रेरणास्त्रोत हैं- धर्मराज मौर्य। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर सिराथू में विधानसभा सिराथू की आयोजित पदयात्रा में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने सहभागिता कर संबोधित किया।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर सिराथू में पदयात्रा उपरांत आयोजित जनसभा को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे। 1947 में जब भारत आजाद हुआ,सरदार पटेल उप प्रधानमंत्री बने। वे गृह मंत्रालय,सूचना व प्रसारण मंत्रालय और राज्य मंत्रालय के प्रभारी थे। उस समय भारत एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा था,क्योंकि देश का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा 565 रियासतों के अधीन था। उन्हें रियासतों को संघ में एकीकृत करने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने कुशलतापूर्वक इसे पूरा किया। जूनागढ़ और हैदराबाद में सेना भेजकर उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल होने के लिए मजबूर करने जैसे कड़े कदम उठाए। इन्हीं कड़े कदमों के कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन के बारे में तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया।
इसी क्रम में जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने सरदार पटेल को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचार हमें दिशा देते हैं कि एकता,सत्यनिष्ठा और सेवा भावना ही सच्चे भारत की पहचान है। उनके संदेश आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा हैं कि हम भारत को मजबूत,आत्मनिर्भर और एकजुट बनाए रखें। राष्ट्र की अखंडता और एकता के प्रति सरदार पटेल जी की अटूट निष्ठा हम सभी को एक सशक्त, संगठित, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत के निर्माण की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इस मौके पर जिला यात्रा संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, यात्रा लोकसभा संयोजक अजय पाण्डेय, विधानसभा यात्रा संयोजक व जिला मंत्री जगदीश सरोज, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, कविता पासी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, चेयरमैन भोला यादव, शांति कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा, संजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल प्रभारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा जिलाध्यक्षगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।










