कौशांबी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त 19 नवम्बर को किसानों खातों में भेजा जायेगा। उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी ने जनपद के किसान भाइयों को सूचित किया हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21 वीं किश्त प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा 19 नवम्बर को तमिलनाडु के कोयम्बटूर से पी.एम. किसान के सभी पात्र किसान भाइयों के बैंक खातों में सीधा भेजा जायेगा।
प्रधानमंत्री देश के किसानों व नागरिकों को सम्बोधित करेंगे, जिसका सजीव प्रसारण अपरान्ह 02 बजे से किया जायेगा। सजीव प्रसारण कार्यक्रम जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र,महगाँव व समस्त राजकीय कृषि बीज गोदाम के परिसर पर आयोजित किये जायेंगे। किसान भाई अपने-अपने नजदीकी विकासखण्डों के राजकीय कृषि बीज गोदाम पर अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए कार्य़क्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। पी.एम. किसान की वेवसाइट पर जाकर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।










