आरपीएफ आईजी ने डीडीयू का निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीआईबी, डॉग स्क्वॉड का जायजा लिया, बल सदस्यों की शिकायतें सुनीं

 

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदोली। आरपीएफ आईजी ने डीडीयू का निरीक्षण किया।आरपीएफ आईजी ने डीडीयू का निरीक्षण किया।मुगलसराय  पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के आरपीएफ महानिरीक्षक अमरेश कुमार ने डीडीयू मंडल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीडीयू आरपीएफ रिजर्व लाइन्स में बल सदस्यों के लिए सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया, सीआईबी यूनिट और डॉग स्क्वॉड का भी जायजा लिया।

सुरक्षा सम्मेलन में महानिरीक्षक ने बल सदस्यों की शिकायतें सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी बल सदस्यों को ईमानदारी और निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। अमरेश कुमार ने आरपीएफ की ड्यूटी को जनता से जुड़ा बताते हुए सभी को विनम्र और मृदुभाषी व्यवहार रखने की सलाह दी।

महानिरीक्षक ने बताया कि आरपीएफ अब रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी सुचारू रूप से निर्वहन कर रही है।

निरीक्षण के क्रम में, उन्होंने रिजर्व लाइन स्थित डीडीयू डॉग स्क्वॉड का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, दिनांक 23.11.25 को सीआईबी यूनिट डीडीयू का भी निरीक्षण किया गया, जहां कार्यालय की साफ-सफाई और रिकॉर्ड रजिस्टर आदि की जांच कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं।

इस निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त (अपराध) सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक डीडीयू पोस्ट प्रदीप कुमार रावत, प्रभारी निरीक्षक सीआईबी डीडीयू अर्जुन कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक मानसनगर शाहिद खान, प्रभारी निरीक्षक यार्ड पंकज कुमार प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रिजर्व लाइन्स बी के तिवारी, निरीक्षक ब्रजेश कुमार, अरुण राम, डॉग स्क्वॉड के उप निरीक्षक जय सिंह, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai