संविधान दिवस की तैयारियां पूर्ण भब्यता के साथ आयोजित होगा संविधान मेला।

संविधान दिवस की तैयारियां पूर्ण भब्यता के साथ आयोजित होगा संविधान मेला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। संविधान दिवस की तैयारियां पूर्ण भब्यता के साथ आयोजित होगा संविधान मेला। डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वाधान में संविधान दिवस (26 नवम्बर 1949) की 76 वीं वर्षगांठ पर सिविल लाईन स्थित धरना स्थल पर आयोजित संविधान मेला व संविधा महोत्सव-2025 की तैयारियो के बावत ओठगी में बैठक अयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि अम्बेडकर मेला में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शुकदेव राम बतौर मुख्य अतिथि पूरे कार्यक्रम की भूमिका बांधते हुए जमीन के राष्ट्रीयकरण की रणनीति बताएंगे।

आईपी रामबृज ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद-17 अस्पृश्यता व छूआछूत मुक्त भारत देश बनाने, संविधान के अनुच्छेद 15 जातिविहीन भारत देश का निर्माण करने व संविधान के अनुच्छेद 39 (ख) जमीन और उद्योगों के राष्ट्रीयकरण के साथ साथ संविधान के अनुच्छेद-13 रूढ़िवादी परम्परा को समाप्त कर वैज्ञानिक सोच पर आधारित समाज निर्माण करने हेतु एक ओर जहां डा. अम्बेडकर क्लब, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा), देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, प्रबुद्ध फाउंडेशन और डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान मेले का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं संविधान व संविधान दिवस के सम्मान में सिविल लाईन स्थित धरना स्थल से सुभाष चौराहा, पीडी टण्डन पार्क से डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल तक शांतिपूर्ण ढंग से कैंडिल मार्च भी निकाला जायेगा।

बैठक में एड. शुकदेव, एड. कुमार सिद्धार्थ, एड. करन सिंह, रिटा. डिप्टी एसपी बीआर दोहरे, बहादुर राम, जीडी गौतम, एलके अहेरवार, रामचन्द्र, श्रीशचंद्र, लालसराम, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai