त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम के तहत सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में संविधान दिवस मनाया गया। विधि विभाग, सी०एम०पी० डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में भारत सरकार द्वारा संचालित “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” थीम के तहत एक वर्षीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत “संविधान दिवस” मनाया गया। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के संयोजक प्रोफेसर शिव शंकर सिंह ने छात्रों को संविधान में लिखे मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और उन्हें अपने व्यवहार में ढालने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रमेश कुमार सिंह ने संविधान निर्माण के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए इसके निर्माताओं के परिश्रम और योगदान की चर्चा किया। आपने संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर विस्तारपूर्वक बताया। इसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में निःशुल्क विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र की संयोजक डॉ पद्मा अपराजिता परिजा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ रितु रघुवंशी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. नंदिनी रायज़ादा, डॉ. सोनल खरे, अंजलिका, तुषार श्रीवास्तव, डॉ रमेश कुमार भारती, डॉ. गौरव पटेल, डॉ. राकेश कुमार गौतम, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आर.डी. किशोर, डॉ. पूर्णेंदु मिश्रा सहित निःशुल्क विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र के स्वयंसेवकगण तथा एल.एल.बी. एवं एल.एल.एम. के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










