नशे में धुत दरोगा व सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़ वीडियो वायरल होने पर सिपाही व दरोगा निलंबित।

नशे में धुत दरोगा व सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़ वीडियो वायरल होने पर सिपाही व दरोगा निलंबित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। नशे में धुत दरोगा व सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़ वीडियो वायरल होने पर सिपाही व दरोगा निलंबित। जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के एक होटल में नशे में धुत दरोगा द्वारा होटल संचालक व कर्मियों से मारपीट व गालिगलोच करने के मामले में दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

तहसील ठाकुरद्वारा में स्थित होटल में देर रात पुलिस कर्मियों के तोड़फोड़ करने का मामला सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है आरोप है कि,पुलिस कर्मियों ने होटल संचालक से खाना मांगा लेकिन उसने होटल बंद होने की बात कही इससे नाराज़ हो कर दरोगा और सिपाही होटल में घुसकर संचालक शरीफ हुसैन व होटल कर्मियों के साथ मारपीट व गाली गलौच करने लगे रसोई में रखा सामान भी फेंक दिया जिसकी पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई फिर देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai