सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हुई जाँच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई, चार रेस्टोरेंट पर रोक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की खास रिपोर्ट


भोपाल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जाँच के लिए हॉकर कॉर्नर, शिवाजी नगर का निरीक्षण कर रेस्टोरेंट में खाद्य कारोबार किये गए प्रतिबंधित।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट मित्रम में कॉकरोच की उपस्थिति तथा गन्दगी में भोजन का निर्माण और विक्रय होना पाया गया। साथ ही खाद्य पंजीयन अनुज्ञप्ति नहीँ होना पाया गया। इसी दुकान के समीप स्थित मुंबई पाव भाजी, पंडित जी चीला वाले तथा बाबा जलेबी में भी अत्यंत गन्दगी तथा अव्यवस्था के बीच भोजन का निर्माण होना पाया गया। इनमें से मुंबई पाव भाजी तथा बाबा जलेबी में खाद्य पंजीयन अनुज्ञप्ति नहीं होना पाया गया।

आमजन को अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में बनाये जा रहे दूषित भोजन से बचाने के उद्देश्य से चारों प्रतिष्ठानों से खाद्य कारोबार प्रतिबंधित किया गया है। दुकानों में पक्के फर्श तथा स्टोर की समुचित व्यवस्था बहाल कर खाद्य पंजीयन प्राप्त करने के पश्चात इन दुकानों से खाद्य कारोबार की अनुमति प्रदान की जायेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai