मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे परिवार टेंपो हादसे का शिकार, 6 लोगों ने दम तोड़ा।

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे परिवार टेंपो हादसे का शिकार, 6 लोगों ने दम तोड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे परिवार टेंपो हादसे का शिकार, 6 लोगों ने दम तोड़ा। मुरादाबाद में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारियों से भरे एक टेंपो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बस सीधे टेंपो के ऊपर चढ़ गई। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई लोग करीब 15 फीट दूर जाकर गिरे और टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ऑटो चालक संजू समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। सभी मृतक कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले थे। वे कटघर के रफातपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर टेंपो से लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस पीछे से आकर टेंपो को रौंदती हुई निकल गई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई।

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे परिवार टेंपो हादसे का शिकार, 6 लोगों ने दम तोड़ा।
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे परिवार टेंपो हादसे का शिकार, 6 लोगों ने दम तोड़ा।

मृतकों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai