रणसूरा में मौलाना आफताब की ओर से मुशायरा का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

हरिद्वार। रणसूरा में मौलाना आफताब की ओर से मुशायरा का आयोजन किया गया। जिला हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर के रणसूरा में मौलाना आफ़ताब आलम एवं अन्य उलेमाओं द्वारा नबी-ए-पाक की शान में भव्य नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें जन अधिकार पार्टी (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ाद अली मुख्य अतिथि रहे।

अज़ाद अली ने कहा “नात हमें मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम देती है। आवाम की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।” इस कार्यक्रम की सफलता में ज़िला हरिद्वार के उलेमाओं, सम्मानित आवाम, विभिन्न राज्यों से आए नातख़्वानों तथा पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai