मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में अपना दल एस के सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न। जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिह संधू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संविधान निर्माता बाबा सहाव डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि देकर पुन्य तिथि मनाई गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिह संधू ने कहां कि संविधान निर्माता बाबा सहाव डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान में सवको वरावरी का हक अधिकार दिए हैं और कमजोर वर्ग के लोगों को आरक्षण व्यवस्था वनाकर मुख्य धारा में लाने का प्रावधान किया।सभी लोगों को वावा सहाव की विचारधारा पर चलशा चाहिए।
बैठक में जिला महासचिव जसवंत पटेल जी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करके पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल गंगवार फौजी, जिला महासचिव अमित्रजीत संधू, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच हाजी पुत्तन, जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच तोताराम सागर, विधानसभा स्वार टांडा अध्यक्ष शरीफ जमील, विधानसभा अध्यक्ष चमरऊआ महवूव अली पाशा, विधानसभा अध्यक्ष विलासपुर भूपेंद्र गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी अजय लोधी, जोन अध्यक्ष चमरपुरा फैज पाशा, जोन अध्यक्ष जोन अध्यक्ष पटवाई भगवत सरन गंगवार, जोन अध्यक्ष स्वार सत्यपाल लोधी, नगर अध्यक्ष दढ़ियाल रईस अहमद अंसारी, चिकित्सा मंच विधानसभा अध्यक्ष उस्मान अली पाशा मीडिया प्रभारी स्वार सरदार करनदीप सिह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










