बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित। उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के अरावली सभाकक्ष में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 70 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज नरेश पाल सिंह ने सर्वप्रथम बाबा साहब को श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा, सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे तथा सच्चाई का अनुसरण कर समाज सेवा करतें रहें। बाबा साहब के आदेशों एवं निर्देशों का अनुपालन करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। अन्य वक्ताओं में दिनेश कुमार, जोनल सचिव, अखिल भारतीय रेल कर्मचारी अनुसूचित जाति/जनजाति एसोसिएशन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे और उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai