अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य ने प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य संजय सिंह ने प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर स्टेशन निदेशक, रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य निरीक्षक, खानपान निरीक्षक एवं टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ गाड़ी संख्या 12308, 12506, 15484, 12312, 18110, 12488 एवं 22806 में भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया गया । इस दौरान आरक्षित कोच में अनियमित यात्रा के लिए कुल 26 यात्रियों को प्रभारित कर 11,660/- रुपए जुर्माना वसूल किया गया और लगभग 35 यात्रियों को आरक्षित कोच से अनारक्षित कोच में शिफ्ट किया गया।

गाड़ी संख्या 12308, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में निरिक्षण में 50 कैरेट अनाधिकृत पानी की बोतलें पायी गयीं, जिसे एलपीओ में जमा कराया गया। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7/8 पर कृष्णा फूड केटरिंग स्टाल पर गंदगी पायी जाने पार 500/- रुपये जुर्माना लगाया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए स्टेशन और गाड़ियों में खान-पान की अच्छी सुविधाएँ और आरक्षित कोचों में अन्य श्रेणी व प्रतीक्षा सूची वाले यात्री न यात्रा करें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai