मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग का नामित अभियुक्त गिरफ्तार। शहर कोतवाली की वादिनी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण . फरजन्द पुत्र मौ० अली निवासी ग्राम वीरपुर वरयार उर्फ खरक थाना मूण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद द्वारा निकाह का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म करना व मारपीट करना तथा ईमाम अली पुत्र नामालूम नि0 ग्राम वीरपुर वरयार उर्फ खरक थाना मूण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद द्वारा वादिनी के पिता के साथ गाली गलौच करने तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाला पर मु0अ0सं0-212/25, धारा-69/115(2)/351(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.12.2025 को विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त के नामित अभियुक्त फरजन्द पुत्र मौ० अली निवासी ग्राम वीरपुर वरयार उर्फ खरक थाना मूण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद को ग्राम रवन्ना की पुलिया से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।










