सहायक आयुक्त/ खाद अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी के निर्देशन में मिलावट खोरी रोकने को चलाया अभियान। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आमजन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु* खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष छापामार अभियान में नवीन मण्डी स्थित डायमण्ड ट्रेडिंग कम्पनी के शिव कुमार पुत्र मूलचन्द्र से भूना चना का 01 नमूना, नवीन मण्डी स्थित शिव शक्ति ट्रेडर्स के नरेश कुमार पुत्र मूलचन्द्र से भूना चना का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थाे के कुल 02 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेंगे।
औरागीन सिन्थेटिक कलर के द्वारा रंगकर भूने हुये चने व अन्य मिलते जुलते उत्पादों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही अभी और जारी रहेगी। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण मनोज कुमार, रामचन्द्र यादव, अशोक कुमार, शहाबुद्दीन, धर्मपाल सिंह, राहुल शुक्ला, देवकान्त, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।










