पूरामुफ़्ती थाना की सीसी टीम ने दिखाई सक्रियता, अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही।

पूरामुफ़्ती थाना की सीसी टीम ने दिखाई सक्रियता, अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। पूरामुफ़्ती थाना की सीसी टीम ने दिखाई सक्रियता, अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही। सड़क दुर्घटना में होने वाली जन क्षति को कम करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से संचालित (जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट) कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर प्रयागराज व यातायात नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार पूरामुफ़्ती थाना की सीसी टीम ने सक्रियता दिखाई। इस अभियान के अंतर्गत गठित सीसी टीम (क्रिटिकल कारिडोर टीम) पूरामुफ़्ती मंदर मोड़, बेगम बाजार, भगवतपुर तिराहा सहित अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

इस अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों को हटवाया गया, जिससे यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सीसी टीम ने वाहन चालकों से वैध दस्तावेज, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। कार्यवाही के साथ-साथ सीसी टीम द्वारा वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।वाहन चालकों को तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग और सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी से होने वाले जोखिम के बारे में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की आशंका वाले चिन्हित स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवहार परिवर्तन लाना और दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु के लक्ष्य को हासिल करना है। सीसी टीम अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

इस दौरान प्रभारी सीसी टीम बृजेश यादव, काँस्टेबल अब्दुल सलाम, राहुल सिंह, योगेश, अवध नारायण भगवतपुर तिराहा, बेगम बाजार, मंदर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग व कार्यवाही की गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai