मेरठ। मेरठ में प्रदेश भर के दवा व्यवसायियों का हुआ महासंगम अधिवेशन। रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की प्रदेश बैठक, अधिवेशन और कार्यशाला का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया।
प्रदेश भर से 42 जनपदों से आए दवा प्रतिनिधियों ने बैठक में प्रदेश की प्रमुख समस्याओं और समाधान पर गहन चर्चा हुई।बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अगले तीन माह में कई विषयों पर संस्था आंदोलन करेगी।
बैठक में लगभग प्रदेश के प्रमुख जिलों ने अपनी सहभागिता निभाई और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने पूर्व अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वर्तमान में दवा कंपनियाँ की मनमानी ऐसी पहले कभी नहीं देखी गई। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने बोरिंगम कंपनी के द्वारा थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं के मार्जिन कमीशन को नियम के विरुद्ध कम कर दिया और तानाशाही पर उतारू। इस कंपनी का प्रदेशभर में बायकाट करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ मंत्री लालू मित्तल ने वर्तमान परिदृश्य में पूरे देश में की जा रही कोडीन का सिर्फ और नारकोटिक दवाओं की छापेमारी से भयभीत निर्दोष सही व्यापार करने वाले व्यापारियों पर विस्तृत रूप उदाहरण, प्रमाण, ड्रग एक्ट के तहत चर्चा की।
लालू मित्तल ने कहा कि कोई भी हमारा दवा व्यवसायी नकली, नशे की दवा नहीं बेचता है हम दवा कानून और प्रावधान के अनुरूप बिल से दवा खरीदकर और बिल पर डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं को ही बेचते हैं। कुछ गिने चुने तथाकथित संगठन से जुड़े व्यापारी ही कोडीन सीरप का अवैध कारोबार करके उसे बांग्लादेश और नेपाल भेजते हैं। केवल इन कथित गैरकानूनी कृत करने वाले दवा कारोबारियों के कारण समस्त दवा व्यवसायियों को परेशान करना, शोषण और उत्पीड़न करना कतई उचित नहीं है। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम का हस्तक्षेप कारोबारी की सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मान को गहरा आघात पहुंचाता है। पुलिस वाले मनमाने तरीके से एनडीएपीएस की धाराएं लगाते हैं, जिसकी उनको जानकारी नहीं होती। धारा 27 एवं धारा 20 से 25 में कोकेन, गांजा, हीरोइन, स्मैक बेचने वालों पर लगाई जाती है जिसमें कम से कम 10 वर्ष की जेल और आजीवन कारावास का प्रावधान है जो कि दवाओं पर नई लागू की जानी चाहिए।

लालू मित्तल ने उदाहरण देते हुए ट्रामाडाल, अल्पराजोलाम जैसी आवश्यक चिकित्सक द्वारा कैंसर, हृदय अवसाद मानसिक, जैसी गंभीर बीमारियों में लिखी जाने वाली आवश्यक दवाइयों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
कार्यक्रम का संचालन, बैठक का एजेंडा, पिछली रिपोर्ट, क्रियान्वयन और भविष्य की योजनाओं, निर्देश प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण बाजपेयी द्वारा किया गया। अगली बैठक मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में रखने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक जिले से यह निर्देशित किया गया कि इन तीन माह में कम से कम कर से पांच जिलों में दौरा कर आगामी बैठक की तैयारी योजना बनाएं।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल मेरठ, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सैनी कानपुर, कोषाध्यक्ष प्रवीण बाजपेयी कानपुर, वरिष्ठ मंत्री लालू मित्तल प्रयागराज, संगठन मंत्री पुनीत सिंघल गाजीपुर, इरफ़ान कानपुर, अश्विनी राय गाजीपुर, दिलीप गुप्ता, सुनील चौरसिया, लल्लन यादव, सुभाष मौर्य टीम जौनपुर, इटावा, विनय कुमार तोमर मेरठ, बरेली, बाराबंकी, रायबरेली, वाराणसी, फतेहपुर गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर लखनऊ, प्रयागराज से आए व्यापारी एवं अनेक व्यापारियों ने अपने विचार और सुझाव दिए।
कार्यक्रम आयोजक मेरठ दवा व्यापार मंडल की पूरी टीम का अंगवस्त्रम और माल्यार्पण करके अभिनंदन सम्मान किया गया।










