सज रही किताबों की दुनिया, 18 को उद्घाटन, प्रयागराज पुस्तक मेला 18 दिसम्बर से शुरू।

सज रही किताबों की दुनिया, 18 को उद्घाटन, प्रयागराज पुस्तक मेला 18 दिसम्बर से शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। सज रही किताबों की दुनिया, 18 को उद्घाटन, प्रयागराज पुस्तक मेला 18 दिसम्बर से शुरू। किताबों, ज्ञान और साहित्य के उत्सव प्रयागराज पुस्तक मेला 2025 का भव्य शुभारंभ 18 दिसम्बर 2025 को सायं 5:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, माननीय न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय होंगे। यह मेला 18 से 28 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक द पाम्स रिसोर्ट – रॉयल गार्डन, कटरा (लक्ष्मी टॉकीज के सामने), प्रयागराज में आयोजित होगा।

मेले की थीम “विजन 2047, विकसित भारत – विकसित प्रदेश” रखी गई है

आयोजकों के अनुसार यह पुस्तक मेला पाठकों, लेखकों, विद्यार्थियों एवं साहित्य प्रेमियों के लिए एक समृद्ध मंच सिद्ध होगा, जहाँ देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशक, पुस्तक विक्रेता एवं साहित्यिक संस्थान अपनी श्रेष्ठ पुस्तकों के साथ उपस्थित रहेंगे। मेले में बाल साहित्य, शैक्षणिक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री, इतिहास, संस्कृति, दर्शन, समसामयिक विषयों तथा सामान्य पाठकों के लिए उपयोगी पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा।

प्रमुख प्रकाशक एवं प्रतिभागी लोकभारती प्रकाशन, प्रयागराज; राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली; राजपाल एण्ड संस, दिल्ली, सम्यक प्रकाशन, दिल्ली, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली, भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली; सस्ता साहित्य मंडल, नई दिल्ली; सेतु प्रकाशन, दिल्ली; हिन्द युग्म, नोएडा, दिव्यांश पब्लिकेशन्स, लखनऊ, प्रकाशन संस्थान, दिल्ली, साहित्य भंडार, प्रयागराज, साहित्य सरोवर, आगरा, दिनकर पुस्तकालय, भागलपुर, इंडिगो बुक्स, प्रयागराज, बीइंग बुकिश, लखनऊ, आदित्री बुक सेंटर, दिल्ली, रोहित बुक कंपनी, गाजियाबाद, ऋतेश बुक एजेंसी, दिल्ली, त्रिदेव बुक्स, दिल्ली, एन. के. बुक कलेक्शन, जयपुर; उपकार प्रकाशन, आगरा, शिल्पायन बुक्स, दिल्ली, अनबाउंड स्क्रिप्ट, दिल्ली, किताब पढ़ो, प्रयागराज, बुकवाला – गर्ग ब्रदर्स, प्रयागराज, श्री कबीर ज्ञान प्रकाशन केंद्र, गिरडीह; रूद्रादित्य प्रकाशन, प्रयागराज, योगदा सत्संग ध्यान केंद्र, प्रयागराज, शेरखान, प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रामकृष्ण मठ (उद्बोधन), कोलकाता, लिबरेट साइलेंस वर्ड, दिक्षा बुक्स एण्ड स्टेशनरी, प्रयागराज, ए. के. इंटरप्राइजेज (गिफ्ट्स एवं स्टेशनरी), प्रयागराज सहित अनेक राष्ट्रीय व स्थानीय प्रकाशक एवं पुस्तक संस्थान।

आयोजन फोर्सवन बुक्स और बुकवाला है, आयोजक मंडल ने प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पुस्तक प्रेमियों से अपील की है कि वे इस साहित्यिक महोत्सव में सहभागी बनें और ज्ञान के इस उत्सव का हिस्सा बनें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai